देहरादून में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

On: June 21, 2025 9:47 AM
Follow Us:

देहरादून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बनता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में तीन नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य दो संक्रमितों को उनके घर पर आइसोलेट किया गया है। राहत की बात यह है कि इन तीनों में किसी प्रकार के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक देहरादून में कोरोना के कुल 61 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 50 मरीज स्थानीय निवासी हैं जबकि 11 अन्य राज्य के बाहर से हैं। वर्तमान में जिले में चार एक्टिव केस हैं—तीन मरीज घर पर निगरानी में हैं, जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खासकर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति अतिरिक्त सावधानी बरतें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और सामाजिक दूरी का पालन करना संक्रमण से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हों, तो वह बिना देरी के अपनी जांच कराए और आइसोलेशन नियमों का पालन करे। विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजभवन नैनीताल की ऐतिहासिक धरोहर पर राष्ट्रपति ने जारी किया विशेष डाक टिकट, राज्यपाल ने कहा– गौरव का क्षण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment