राजभवन नैनीताल की ऐतिहासिक धरोहर पर राष्ट्रपति ने जारी किया विशेष डाक टिकट, राज्यपाल ने कहा– गौरव का क्षण - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राजभवन नैनीताल की ऐतिहासिक धरोहर पर राष्ट्रपति ने जारी किया विशेष डाक टिकट, राज्यपाल ने कहा– गौरव का क्षण

On: June 21, 2025 9:38 AM
Follow Us:

125 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुके नैनीताल स्थित राजभवन को राष्ट्रीय स्मृति में विशेष स्थान दिलाने की दिशा में एक अनूठा कदम उठाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित एक विशेष डाक टिकट जारी किया। यह राजभवन ब्रिटिश काल की गोथिक स्थापत्य शैली का अनुपम उदाहरण है, जिसकी भव्यता और प्राकृतिक परिवेश इसे और भी विशिष्ट बनाते हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह डाक टिकट न केवल उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह धरोहर देश की सांस्कृतिक विरासत में एक अहम अध्याय बन गई है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ पर आधारित एक भव्य कॉफी टेबल बुक भी भेंट की, जिसमें राजभवन में मनाए गए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवसों का संकलन है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

शाम को राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित “एट होम रिसेप्शन” में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ सभी अतिथियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, तीरथ सिंह रावत, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और अन्य सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

साथ ही, वरिष्ठ नौकरशाहों, सैन्य अधिकारियों, संस्कृति एवं कला क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और गरिमा प्रदान की। यह आयोजन केवल एक डाक टिकट विमोचन भर नहीं था, बल्कि यह उत्तराखंड की विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: पेयजल योजना की फाइलें धूल फांक रहीं, दस हजार आबादी को हर दिन झेलनी पड़ रही पानी की किल्लत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment