उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को, रिकॉर्ड समय में जारी होगा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को, रिकॉर्ड समय में जारी होगा

On: April 16, 2025 10:57 AM
Follow Us:

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस वर्ष कुल दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा करेंगे। यह जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने दी।

बोर्ड सचिव के अनुसार इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 1,13,688 और इंटरमीडिएट में 1,09,699 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परीक्षाएं 11 मार्च तक चलीं और मूल्यांकन का कार्य 4 अप्रैल तक संपन्न कर लिया गया। इसके साथ ही इस बार सुधार परीक्षा (द्वितीय) का परिणाम भी एक साथ जारी किया जाएगा। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ रिजल्ट

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस बार उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम अभूतपूर्व गति से तैयार किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 29 मूल्यांकन केंद्रों पर किया गया, जिसमें 25 मिश्रित केंद्र, हाईस्कूल के 3 एकल और इंटरमीडिएट का 1 एकल केंद्र शामिल रहा। रामनगर स्थित बोर्ड कार्यालय में डाटा पंचिंग की प्रक्रिया के जरिए रिजल्ट तैयार किया गया, जिससे कार्य में काफी तेजी आई।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इस बार ओएमआर शीट के स्थान पर पूरी तरह से डाटा पंचिंग पद्धति का उपयोग किया गया, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी और समयबद्ध रही। आमतौर पर जून या जुलाई में घोषित होने वाले रिजल्ट की घोषणा इस बार अप्रैल में ही हो रही है, जो एक रिकॉर्ड है।

बोर्ड की ओर से समय रहते पूरी तैयारियां कर ली गई थीं, जिससे मूल्यांकन और परिणाम निर्माण का कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण किया जा सका। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को अब लंबे इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे उन्हें अपना परिणाम मिल जाएगा।

यह भी पढें- Breaking News:CJI संजीव खन्ना की सिफारिश के बाद जस्टिस बीआर गवई बनेंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 14 मई से संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment