
हरिद्वार: बीएचईएल क्षेत्र में 12 फीट से लंबा कोबरा सांप निकल आया. देर रात सड़क पर निकले कोबरा को देखकर वहां हड़कंप मच गया. इसी दौरान बीएचईएल कर्मी वहां से गुजर रहे थे। उन लोगों ने बिना घबराए सांप का रेस्क्यू किया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
हरिद्वार का अधिकतम क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है. इस कारण वन्यजीव शहर के रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं. सांप, हाथी, गुलदार और अन्य जंगली जानवर अक्सर हरिद्वार के मनुष्य निवास क्षेत्रों की तरफ आते रहते हैं. इस कारण मनुष्य और जंगली जानवरों के बीच टकराव होता है. यह वीडियो हरिद्वार में बहुत लोकप्रिय हो रहा है. इंटरनेट पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. सब लोग बीएचईएल कर्मचारियों के हौसले और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह भी पढ़े – बड़ी खबर: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को आज दी जाएगी समाधि,पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई पूरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो कल देर रात 11:00 बजे के करीब का है. जब भी बीएचईएल के कर्मचारी ड्यूटी ऑफ करके घर की ओर जा रहे थे तभी उन्हें सड़क पर 12 फीट से लंबा कोबरादिखा। ऐसे में उन्होंने बीएचएल कर्मियों ने मानवता का परिचय दिया।
बीएचईएल के दो कर्मियों ने हिम्मत करके सांप को सड़क से उठाकर जंगल की ओर छोड़ दिया. वहीं हरिद्वार के रेंजर डीपी नौटियाल ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. उनके द्वारा हरिद्वार में 24 घंटे कार्य करने वाली लगभग 18 रेस्क्यू टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर जानवरों का रेस्क्यू करती हैं। डीपी नौटियाल ने बताया कि बारिश होने के कारण सांप इस मौसम में बाहर की ओर आ जाते हैं जो कि सामान्य बात है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story











