
हरिद्वार: जिला कारागार में नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया. इसका आयोजन हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज आर्य व ज्वालापुर व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा किया गया माता की चौकी का आयोजन करने का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों में देश प्रेम व आध्यात्म का जागरण करना है। जिला कारागार में हुई माता की चौकी में कैदी सरताज द्वारा माता के भजन सुनाए गए।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि हरिद्वार के जिला कारागार में लगातार कैदियों को धर्म व आध्यात्म से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इससे पहले कृष्ण लीला और अब नवरात्रों के पावन अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह भी पढ़े – बागेश्वर में जानलेवा रफ्तार का नतीजा, लोगों ने देखा हादसे का भयावह मंजर
मनोज आर्य ने बताया कि जेल में रहने के बावजूद कई कैदी नवरात्रों में माता के व्रत रखते हैं. ऐसे में इस तरह के प्रोग्रामों से कैदियों की मानसिकता बदलती है और वह देश प्रेम और आध्यात्म की आकर्षित होते हैं. उनके द्वारा जेल में कैदियों के सुधार के लिए कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला जेल में पांचवें नवरात्रि से रामलीला आयोजन भी किया जाएगा. जिसमें दर्शाया जाएगा कि किस तरह सत्य की हमेशा जीत होती है. बुराई अंत में हारती है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story











