अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर : लमगडा ब्लॉक में कोरोना विस्फोट, गौना में मिले 38 केस तो झालडूंगरा में मिले 50 केस।

On: February 14, 2022 11:23 AM
Follow Us:

बड़ी खबर : लमगडा ब्लॉक में कोरोना विस्फोट, गौना में मिले 38 केस तो झालडूंगरा में मिले 50 केस।उत्तराखंड (Uttarakhand) में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है और अब लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कोरोना (Corona) गावों में भी पैर पसार चुका है। इसी का परिणाम है कि राज्य में अब कोरोना मामले लगातार उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ते जा रहे है। आज इसका एक उदाहरण अल्मोड़ा (Almora)  जिले के लमगडा (Lamgara)  ब्लॉक में देखने को मिला, जहां गौना और झलाडुंगरा गांव  में क्रमशः 38 और 50 केस मिलने के बाद दोनों गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करना पड़ा।
लमगडा ब्लॉक में हुआ कोरोना विस्फोट।
उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा जिले के लमगडा ब्लॉक में बड़ा कोरोनावायरस विस्फोट हुआ है। लमगड़ा के 2 गांव कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए गए है। यह गांव है झालाडूंगरा और गौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह मर्तोलिया के अनुसार उन्हें क्षेत्रीय एएनएम के द्वारा गांव में सर्दी, खांसी और जुकाम की  समस्या के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उनके द्वारा 12 मई को सैंपलिंग जे लिए टीम को दोनों गांव में भेजा गया। इसके बाद 14 मई को दोनों गांव की रिपोर्ट आई तो गौना में लिए गए 140 सैंपल में से 38 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि झालाडूंगरा ग्राम में 240 सैंपल में से 50 लोग पॉजिटिव निकले। इसके बाद ही तुरंत दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और गांव में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Breaking news : पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना मौतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,आज तक नही हुई इतनी मौतें।
सैंपलिंग के लिए गयी टीम।
गांवों में RT-PCR सैंपलिंग के लिए गई टीम में डॉक्टर मीणा,आनंद सिंह बिष्ट LT, गोविन्द सिंह कुंजवाल फार्मसिस्ट, नंदन बिष्ट, राजू बिष्ट और विक्की अधिकारी शामिल थे।

lamgara फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment