बड़ी खबर : लमगडा ब्लॉक में कोरोना विस्फोट, गौना में मिले 38 केस तो झालडूंगरा में मिले 50 केस। - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर : लमगडा ब्लॉक में कोरोना विस्फोट, गौना में मिले 38 केस तो झालडूंगरा में मिले 50 केस।

On: February 14, 2022 11:23 AM
Follow Us:

बड़ी खबर : लमगडा ब्लॉक में कोरोना विस्फोट, गौना में मिले 38 केस तो झालडूंगरा में मिले 50 केस।उत्तराखंड (Uttarakhand) में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है और अब लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कोरोना (Corona) गावों में भी पैर पसार चुका है। इसी का परिणाम है कि राज्य में अब कोरोना मामले लगातार उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ते जा रहे है। आज इसका एक उदाहरण अल्मोड़ा (Almora)  जिले के लमगडा (Lamgara)  ब्लॉक में देखने को मिला, जहां गौना और झलाडुंगरा गांव  में क्रमशः 38 और 50 केस मिलने के बाद दोनों गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करना पड़ा।
लमगडा ब्लॉक में हुआ कोरोना विस्फोट।
उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा जिले के लमगडा ब्लॉक में बड़ा कोरोनावायरस विस्फोट हुआ है। लमगड़ा के 2 गांव कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए गए है। यह गांव है झालाडूंगरा और गौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह मर्तोलिया के अनुसार उन्हें क्षेत्रीय एएनएम के द्वारा गांव में सर्दी, खांसी और जुकाम की  समस्या के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उनके द्वारा 12 मई को सैंपलिंग जे लिए टीम को दोनों गांव में भेजा गया। इसके बाद 14 मई को दोनों गांव की रिपोर्ट आई तो गौना में लिए गए 140 सैंपल में से 38 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि झालाडूंगरा ग्राम में 240 सैंपल में से 50 लोग पॉजिटिव निकले। इसके बाद ही तुरंत दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और गांव में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Breaking news : पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना मौतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,आज तक नही हुई इतनी मौतें।
सैंपलिंग के लिए गयी टीम।
गांवों में RT-PCR सैंपलिंग के लिए गई टीम में डॉक्टर मीणा,आनंद सिंह बिष्ट LT, गोविन्द सिंह कुंजवाल फार्मसिस्ट, नंदन बिष्ट, राजू बिष्ट और विक्की अधिकारी शामिल थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

lamgara फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ते पर लगाई मुहर

​Almora News: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पेड़ पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

​बागेश्वर जिले में 3 घटनाओं से हड़कंप: गोमती नदी से क्लर्क का शव बरामद, युवक ने लगाया फंदा और महिला की तलाश जारी

Fatal bike-scooter collision near Sanwalde in Ramnagar, Uttarakhand, in which Congress leader Deepak Masih died

Ramnagar Acccident: रामनगर के सांवल्दे में बाइक-स्कूटी की भीषण टक्कर, कांग्रेस नेता दीपक मसीह की मौत, तीन लोग घायल

​Rekha Arya Girdhari Dispute: एसआईटी जांच में खुलासा, चार कंपनियों से हटाई गईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Odisha Crime: चिकन करी में जहर दिया, कुल्हाड़ी से वार किया और फिर ओपेरा देखने चली गई पत्नी; अनुगुल में खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश

Leave a Comment