अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खडिया नौली गांव पहुंचे विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल,बीजेपी पर किया जमकर वार, 22 भाजपाइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

On: February 14, 2022 11:18 AM
Follow Us:

जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनसे संवाद कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उनके द्वारा जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा ब्लॉक के तल्ला सालम के खड़िया नौली में आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न मसलों पर बातचीत की गई।
बढ़ती महंगाई पर जताई गई चिंता
बैठक में ग्रामीणों के द्वारा लगातार बढ़ रही महंगाई पर चिंता व्यक्त की गई। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार को घेरा गया और कहां गया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तभी से महंगाई बढ़ती जा रही है।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हम सभी इंसान हैं और हम सभी लोगों को सोच समझकर दोनों सरकारों के कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए। पूर्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार में इस क्षेत्र में जो विकास हुआ वह कार्य दिख रहा है। साथ ही गोविंद सिंह कुंजवाल के द्वारा यह भी कहा गया कि कांग्रेस की सरकार रोजगार देने में भी हमेशा आगे रहे। महंगाई आज चरम पर है,भाजपा सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं को काटने का काम कर रही है।

नौली गांव पहुंचे विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल,बीजेपी पर किया जमकर वार, 22 भाजपाइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता गोविंद सिंह कुंजवाल के द्वारा कहा गया कि खड़िया नोली गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए चौकुरी से कुंज आरा  होते हुए पनार तक सड़क का शासनादेश पूर्व की कांग्रेस सरकार में मेरे द्वारा जारी किए गए थे, जिसे भाजपा ने उस सड़क को रोकने का काम किया। इस कार्यक्रम में करीब 22 भाजपाइयों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशाकर मधु का MMS हुआ लीक,अभिनेत्री ने माफी मांगते हुए कही ये बात,जानिए क्या बोली अभिनेत्री
सदस्यता लेने वाले लोग।
गोविंद सिंह कुंजवाल ने माला पहनाकर मोहन सिंह मदन सिंह, हर सिंह, प्रताप सिंह, चंदन सिंह, खड़क सिंह, बालम सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, धन सिंह, मनोज सिंह, हयात सिंह, कुंती देवी, शीला देवी, खिला देवी,यशपाल सिंह, उमेद सिंह, हर सिंह नगरकोटी, दीपक सिंह, ललित सिंह, नरेश नेगी आदि को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment