Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand :9 से 12 फरवरी तक चलाया जाएगा गांव चलो अभियान, गांव में क्षेत्र की जनता के साथ 24घंटे बिताएंगे भाजपाई, निभाएंगे ये जिम्मेदारी

खबर उत्तराखंड से जहां भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शनिवार को बिठौरिया मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने मंडल के पदाधिकारियों को 53 बूथों में प्रवास के लिए जिम्मेदारी सौंपी।

बता दें की जिला महामंत्री भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा।

यह भी पढ़े –*Uttarakhand: वर्षा और बर्फबारी से ग्रामीण जीवन हुआ अस्त -व्यस्त, विद्युत आपूर्ति भी हुई बाधित*

वहीं कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, मंडल प्रभारी हरि मोहन अरोरा, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा, प्रवीण जोशी, दीपक सनवाल, दीपक बिष्ट, नरेंद्र सिंह, दयाल पांडे, कमल जंतवाल आदि मौजूद रहे। इधर, गौलापार में अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष डा. मुकेश बेलवाल ने बताया कि प्रवासी कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर सरकार के ओर से किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। वहां प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, मंडल प्रभारी हरीश आर्या, सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून के मालदेवता डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग नदी में समाई, देखिए VIDEO

doonprimenews

उत्तराखंड ने रचा इतिहास, Ritu Khanduri बनी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

doonprimenews

Uttarakhand news- दिवाली को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप में किया गया हाई अलर्ट घोषित, CTR निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने वनकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश  

doonprimenews

Leave a Comment