Doon Prime News
uttarakhand

घूमने का कुछ ऐसा चढ़ा शौक की स्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर ऋषिकेश पहुंचा जोड़ा,कुछ अनोखी है डेनियल -मरलेन की कहानी

स्विट्जरलैंड के एक जोड़े को घूमने का ऐसा शौक चढ़ा है की वह कैंपर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए।जी हाँ,भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमने के बाद दंपती अब उत्तराखंड की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचा है।


बता दें की बृहस्पतिवार को मुनि की रेती पहुंचे जोड़े डेनियल और मरलेन ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक है। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना और वहां की चीजों को नजदीकी से देखना, लोगों से मिलना, उनकी संस्कृति को सीखना अलग ही आनंद देता है।


वहीं उन्होंने यह भी बताया की वह स्विट्जरलैंड से अपने कैंपर वैन में तीन साल पहले निकले हैं। दुनिया के हसीन वादियों और उनकी संस्कृति को मन में संजोना और उनको देखकर सीखना मन को शांति मिलती है।

यह भी पढ़े -*करोड़ों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा , फरार अभियुक्त के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पढ़िए पूरी खबर*


दरअसल,नेपाल की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने के बाद वह भारत आए हैं। तीन महीने अमृतसर और बाघा बाॅर्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यहां करीब चार सप्ताह रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उनको भी नहीं पता की उनकी घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी।

Related posts

Uttarakhand:अब वाष्प से बनाया जाएगा पीने का पानी, यहाँ लगाया जाएगा राज्य का पहला प्लांट

doonprimenews

Uttarakhand :पेपर लीक मामलों के बाद 21मई को होगी पहली सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा,तैयारियों में जुटा UKSSSC

doonprimenews

Uttarakhand Big Breaking- तगड़े मानसून के बीच खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, चारों को ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती

doonprimenews

Leave a Comment