Doon Prime News
dehradun

MLA Minister Controversy:दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री के सामने किए गए व्यवहार पर जताया खेद, सुबोध उनियाल को बताया पिता तुल्य

बड़ी खबर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने किए गए व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल को पिता तुल्य बताते हुए कहा कि यह परिवार का मसला है। विवाद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी विधायक को तलब किया। अध्यक्ष ने कहा मामले का समाधान किया जाएगा।


दरअसल,उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग वन प्रभागाें में तैनात डीएफओ दंपती को हटवाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच तीखी बहस हो गई। बात यहां तक बढ़ गई कि जिस कागज पर वन मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे, विधायक ने मंत्री के सामने ही वह कागज फाड़कर हवा में उछाल दिया।

यह भी पढ़े –*Uttarakhand News- प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग हो गई शुरू, जानिए कितने शिक्षकों के पद हैं खाली*


बता दें की इसके बाद अपने समर्थकों के साथ मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। देर शाम विधायक मुख्यमंत्री से मिले और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। विधायक दुर्गेश्वर लाल का धरना देना भाजपा प्रदेश नेतृत्व को नहीं सुहाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा विधायक और वन मंत्री को शालीनता से अपनी बात रखने की हिदायत दी। जिसके बाद आज विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने व्यवहार पर खेद जताया।

Related posts

Dehradun :कचहरी परिसर में फिर हुआ गहमागहमी का माहौल, धरनास्थल पर जाने की जिद पर अड़े बॉबी पंवार कोर्ट ने दी इजाजत

doonprimenews

Dehradun :भारी बारिश के चलते वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द, कईयों के रूट बदले, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

doonprimenews

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हुई 34वीं गिरफ़्तारी, एसटीएफ द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को किया गिरफ्तार

doonprimenews

Leave a Comment