Doon Prime News
uttarakhand

Chardham Update :सपरिवार यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पैदल रवाना हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य,7454यात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए किया प्रस्थान

बड़ी खबर उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी।


वहीं केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। और धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने किए दर्शन किए थे।

यह भी पढ़े –*Uttarakhand :23मई 2023 से देहरादून से गोवा के लिए इंडिगो भरेगी सीधी उड़ान*


बता दें की मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में भी काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों का दल ऋषिकेश पहुंचा। इस दौरान तेज धूप में ही सैकड़ों तीर्थयात्री पंजीकरण काउंटर पर लाइन में लगे रहे।

Related posts

Uttarakhand News- जीजीआईसी एवं देवभूमि विद्यालय के अध्यापक और बच्चों के सहयोग से सभी को पहुंचाया गया कचरा मुक्त भारत का संदेश

doonprimenews

Haridwar: फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, 48 घंटे सख्ती, सिक्योरिटी गार्ड भी खुद को कोसने लगा

doonprimenews

प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों के 3 से 6 आयु वर्ग के ढाई लाख बच्चों को अब गर्म पका भोजन देने का आदेश जारी, जानिए क्या है पूरी व्यवस्था।

doonprimenews

Leave a Comment