Doon Prime News
uttarakhand

मुंबई के राजभवन से विदा लेकर देहरादून पहुंचे भगतसिंह कोश्यारी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बड़ी खबर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी शुक्रवार को मुंबई के राजभवन से विदा होकर देहरादून पहुंचे। देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, शाम तक महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस मुंबई पहुंचेंगे और शनिवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। राजभवन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को नौसेना की ओर से भगतसिंह कोश्यारी को सलामी दी जाएगी।


वहीं उसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को राजभवन के दरबार हाल में दोपहर 12.40 बजे शपथ लेंगे। बॉम्बे हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय गंगापुरवाला राज्यपाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े -*Dehradun :कचहरी परिसर में फिर हुआ गहमागहमी का माहौल, धरनास्थल पर जाने की जिद पर अड़े बॉबी पंवार कोर्ट ने दी इजाजत*


आपको बता दें कि भगतसिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बैस झारखंड के राज्यपाल थे।

Related posts

उत्तराखंड में मौसम को लेकर जारी हुआ अनुमान, शुष्क मौसम के साथ कुहासा छाए रहने के आसार

doonprimenews

Uttarakhand News- लोकसभा चुनाव में इन मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल करेगी कांग्रेस, जानिए कांग्रेस (Congress) के घोषणा पत्र में क्या मुद्दे होंगे शामिल

doonprimenews

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवती सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

doonprimenews

Leave a Comment