Doon Prime News
uttarakhand

Ayodhya :पहली बार अयोध्या को देखकर मन हुआ बहुत निराश,….. सीएम धामी ने साझा की युवावस्था से जुड़ी यादें

आज की खबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सम्बंधित है। मुख्यमंत्री धामी ने राम जन्मभूमि से जुड़ी युवावस्था की कुछ यादें साझा की। जिसमें उन्होंने बताया की राम जन्मभूमि का आंदोलन चरम पर था। तब पहली बार मुझे अयोध्या जाने का अवसर प्राप्त हुआ। मेरे मन में अयोध्या को लेकर जो कल्पना थी, वहां के दृश्य देखकर मुझे बहुत निराशा और दुख हुआ। हर तरफ पुलिस, सबकुछ बिखरा हुआ, इन चित्रों ने मेरे युवा मन को व्यथा से भर दिया। मन में प्रश्न उठ रहा था कि कब बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर।


उन्होंने बताया की उनके अंतर्मन से केवल एक ही उत्तर आ रहा था कि समय के साथ यह सपना भी साकार होगा। सौभाग्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह सपना भी साकार होने जा रहा है। बताया की मैं उस समय लखनऊ में था। युवावस्था के उस दौर में मेरे कंधों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिम्मेदारी थी। हम विद्यार्थियों की समस्याओं और मुद्दों को उठाने के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन की गतिविधियों को भी देखते और समझते थे। बहुत चाह थी कि एक बार अयोध्या हो आएं।


आखिर वह समय भी आ गया। लेकिन जब अयोध्या स्टेशन पर उतरा तो बाहर देखकर व्यथित हो गया। खुद से प्रश्न किया, क्या ये अयोध्या है? सब बिखरा हुआ। हर जगह पुलिस। मुझे तब और भी बुरा लगा जब मैंने रामलला के दर्शन किए। वह टैंट के नीचे विराजमान थे। मैं भावुक हो गया।


दरअसल,फिर कई वर्षों बाद मुझे दोबारा अयोध्या जाने का अवसर मिला। इस बार मैं मुख्य सेवक के रूप में अयोध्या गया था। तब तक सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला जन्म स्थान में विराजमान हो गए थे। मेरा मन आह्लादित हो गया। लगा अब तो बड़ा काम हो गया। खुशी चौगुनी हो गई जब प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर का खाका सामने रखा। तब आरंभ में ऐसा जरूर लगा कि अभी भव्य मंदिर बनने में बहुत समय लगेगा।


मगर जैसे ही 22 जनवरी 2024 की तारीख सामने आई तो आश्चर्य और खुशी की सीमा नही रही। पूरा देश 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस दिन भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह होगा। उस वक्त हम नारा लगाते थे, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। अब हम कह रहे हैं, राम लला हम आ गए, मंदिर वहीं बना रहे। संघर्ष से सफलता तक की इस यात्रा के साक्षी रहे हर भारतीय के लिए यह गौरव की बात है। (पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री)

Related posts

रुद्रपुर सिडकुल की पायलट इंडस्ट्री की कंपनी में इनकम टैक्स टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

doonprimenews

उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना, प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी आशंका जताई है।

doonprimenews

ब्रेकिंग : नाबालिग को बहला फुसला कर किया दुष्कर्म, अब उत्तराखंड पुलिस ने 2500 किलोमीटर दूर जाकर किया आरोपी को गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला

doonprimenews

Leave a Comment