अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नए साल पर उत्तराखंड को विकास की सौगात, सीएम धामी ने 51 करोड़ रुपये की योजनाओं को दी मंजूरी

On: December 31, 2025 6:18 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 51 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना है।

स्वीकृत योजनाओं में आयुष विभाग, नगरीय विकास, प्रकाश व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणाओं का क्रियान्वयन तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) में औद्योगिक शेड एवं भंडारण सुविधा के निर्माण के लिए 25.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं निदेशालय भवन के विस्तारीकरण हेतु 7.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे आयुष सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त चंपावत में राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस के विस्तारीकरण, जीर्णोद्धार और अनुरक्षण कार्यों के लिए 11.41 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र में आने वाले अतिथियों और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद नगला क्षेत्र में एलईडी और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 99.17 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं प्रदेश के 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वाहनों की खरीद हेतु 15.95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सभी जनपदों की न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों के आयोजन के लिए 3.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के अंतर्गत भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है। इनमें पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुवालेख से चंडिका घाट तक ट्रेक रूट एवं मेला स्थल विकास के लिए 50 लाख रुपये, विण क्षेत्र में जमराड़ी से रंतोडा बडखेत तक ट्रेकिंग रूट निर्माण के लिए 67.45 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 50.68 लाख रुपये तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की आदर्श ग्राम पंचायत सारकोट में प्रस्तावित निर्माण कार्यों एवं सोलर चैन लिंक्ड फेंसिंग के लिए 39 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत योजनाओं का शीघ्र और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के यमकेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए।

UP CM Yogi Uttarakhand Visit: पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब कैश की झंझट खत्म, फास्टैग से कटेगी एंट्री फीस

उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी सौगात: पीएम मोदी टिहरी में करेंगे एशिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में खाई में गिरी कार और बचाव कार्य में जुटी पुलिस और SDRF की टीम

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: भिकियासैंण में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, इलाके में मातम

देहरादून पुलिस मुख्यालय के बाहर न्याय की गुहार लगाता एक पीड़ित परिवार और पुलिस अधिकारी.

देहरादून: युवती को फंसाने की खौफनाक साजिश; घर भेजा नशीले पदार्थों का ‘गिफ्ट हैंपर’, न्याय के लिए DGP के पास पहुंचे पूर्व सैन्यकर्मी

एक रोती हुई बुजुर्ग आदमी और एक महिला के साथ दो पुलिस अधिकारी उत्तराखंड के एक पुलिस थाने के बाहर खड़े होकर बात कर रहे हैं.

चंपावत में मानवता शर्मसार: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर निर्वस्त्र छोड़ भागे दरिंदे; भाजपा नेता समेत 3 पर केस

Leave a Comment