Guwahati Hotel Firing की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे असम को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी गुवाहाटी के व्यस्त जीएस रोड पर स्थित ‘होटल बिलास इन’ में लीज समझौते को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर होटल मालिक और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 5 लोगों की जान ले ली। पुलिस मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर हुई इस गुवाहाटी होटल फायरिंग की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Guwahati Hotel Firing: बिलास इन होटल में कैसे शुरू हुआ विवाद?
गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के अनुसार, आरोपी घनकांत गोगोई ने लगभग एक साल पहले ‘होटल बिलास इन’ को लीज पर लिया था। पिछले कुछ समय से होटल के लीज एग्रीमेंट और उसके स्वामित्व के नियमों को लेकर आरोपी और होटल मालिकों के बीच तनातनी चल रही थी। सोमवार रात लगभग 9 बजे बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल परिसर के अंदर दोनों पक्षों के बीच बातचीत बहस में तब्दील हो गई। देखते ही देखते गुस्साए घनकांत गोगोई ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
Guwahati Hotel Firing में एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान
इस खूनी वारदात में गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में होटल की सह-मालकिन हेलेना भराली, उनका बेटा देबोर्शी कश्यप, बहू, उनके भाई और गांव का एक निवासी नारायण दास (48) शामिल हैं। गोलीबारी की इस भीषण घटना में सत्येन पाठक (42) नामक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके कंधे में गोली लगी है। घायल को तत्काल गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
पुलिस की मुस्तैदी: 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुआ आरोपी
Guwahati Hotel Firing की खबर मिलते ही शहर के आला पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुवाहाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज एक घंटे के भीतर आरोपी घनकांत गोगोई को पलटन बाजार इलाके से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष फॉरेंसिक टीमें घटना स्थल से सबूत जुटाने में जुटी हुई हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शुरुआती तफ्तीश में Guwahati Hotel Firing का मुख्य कारण संपत्ति और लीज का विवाद ही सामने आया है। पुलिस आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ा जा सके और घटना के समय वहां मौजूद अन्य परिस्थितियों का भी पूरा खुलासा हो सके।
ALSO READ THIS :Uttarakhand MLA Umesh Kumar Resignation: खानपुर विधायक ने किसानों के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान, कल देंगे सदस्यता से इस्तीफा












