अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को खनन सुधारों में देश में दूसरा स्थान, केंद्र सरकार ने दी 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

On: December 30, 2025 2:26 PM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में ई-नीलामी, सैटेलाइट निगरानी, पारदर्शी लॉट आवंटन और सख्त अनुपालन व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण सुधारें की गई हैं। इन सुधारों से खनन राजस्व ₹300 करोड़ से बढ़कर ₹1200 करोड़ हो गया है, जिससे खनन क्षेत्र राज्य की आय का प्रमुख स्रोत बन गया है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के तहत उत्तराखंड को यह राशि स्वीकृत की है। यह धनराशि खनन सुधारों को और व्यवस्थित, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगारोन्मुखी बनाने में उपयोग की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रोत्साहन राशि से उत्तराखंड में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और सतत विकास को नई गति मिलेगी। यह कदम राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment