अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“उत्तराखंड में 139 अभ्यर्थियों को मिला भविष्य संवारने का अवसर, CM धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित”

On: May 6, 2025 11:08 AM
Follow Us:

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेवक सदन में किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 52 पदों पर तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, ट्यूटर व मेडिकल सोशल वर्कर के कुल 87 पदों पर नियुक्तियां की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब उत्तराखंड में नौकरियों का आधार केवल योग्यता, प्रतिभा और क्षमता है। प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराया जा रहा है। पेपर लीक की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है।” उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कानून बनाकर भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री ने अध्यापन को एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि शिक्षक न केवल छात्रों का भविष्य गढ़ते हैं, बल्कि समाज निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि यह नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी एक अवसर है।

राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सभी जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, नए अस्पतालों का निर्माण और उच्च शिक्षा संस्थानों को मजबूत बनाने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला राज्य बना है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में सभी फैकल्टी पद भर लिए गए हैं, जिससे उत्तराखंड इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में भी नियमित फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह सहित विभागीय सचिवगण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rampur Tiraha Kand 32nd anniversary as CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to Uttarakhand movement martyrs

Rampur Tiraha Kand: 32वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- शहीदों के सपनों का बनाएंगे उत्तराखंड

​Roorkee Accident News: मलकपुर चुंगी पर नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

​Uttarakhand Statehood Martyrs: देहरादून में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​DBS College Student Clash: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर मारपीट और अपहरण का आरोप

​”महा वीकेंड” पर पर्यटकों की भारी भीड़ से मसूरी पैक: लंबा जाम लगा, देहरादून पुलिस ने जारी किया Mussoorie Traffic Plan

​Lucknow Murder Case: 17 साल के नाबालिग ने रिंच से वार कर ली मां की जान, फिर पुलिस को कॉल कर बोला- ‘मर्डर कर दिया है, आ जाओ’

Leave a Comment