अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर बाघ, पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

On: December 14, 2025 5:05 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के जहरीखाल प्रखंड के अमलेशा गांव में बीते कई दिनों से दहशत फैलाने वाले आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। बाघ को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामसभा अमलेशा और आसपास के गांवों में बाघ की लगातार मौजूदगी से लोग भय के साए में जी रहे थे। बीते 5 दिसंबर को बाघ ने अमलेशा के तोकग्राम डाल्यूंगाज निवासी उर्मिला देवी (60), पत्नी राजेंद्र सिंह पर उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपने घर के पास ही चारापत्ती इकट्ठा कर रही थीं। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था।
पिंजरा लगाकर की गई सतर्क निगरानी
घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में पिंजरा लगाया और विशेष टीम तैनात की। बाघ को पकड़ने के लिए पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार को भी मौके पर बुलाया गया। लगातार निगरानी के बाद आज तड़के करीब चार बजे बाघ को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया गया।
ट्रेंकुलाइज करने के बाद वन विभाग की टीम ने बाघ को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद किया और उसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। वन विभाग की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने अब सामान्य जीवन लौटने की उम्मीद जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment