अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में राज्य आंदोलन के शहीदों के नाम पर संग्रहालय निर्माण को दी मंजूरी

On: May 15, 2025 10:46 AM
Follow Us:

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए वीर सपूतों की स्मृति को सहेजने के उद्देश्य से मसूरी में एक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह संग्रहालय मसूरी स्थित शहीद स्थल के समीप की भूमि पर बनाया जाएगा, जिससे राज्य आंदोलन के इतिहास को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मसूरी शहीद स्मारक समिति के अनुरोध पर इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यभर में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति दी है। पिथौरागढ़ जनपद में बरड़ बैंड से पांखू कोकिला देवी मंदिर और पांखू से धरम घर होते हुए कोटमनिया तक की सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण किया जाएगा।

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के लिए 95.84 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही गांधी इंटर कॉलेज पनुआनौला में चार नए कक्षों के निर्माण हेतु 99.95 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इन सभी निर्णयों से जहां एक ओर राज्य आंदोलन की विरासत को सम्मान मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढें- अब 5400 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारी भी कर सकेंगे हवाई यात्रा – एलटीसी नियमों में बड़ा बदलाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment