राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को यात्रा अवकाश (LTC) में बड़ी राहत दी है। अब वे कर्मचारी भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे, जिनका ग्रेड वेतन 5400 तक है। पहले यह सुविधा केवल उच्च ग्रेड वेतन वाले अधिकारियों के लिए ही सीमित थी, लेकिन हालिया आदेश में इस दायरे का विस्तार कर दिया गया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर द्वारा इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी अब केवल रेल यात्रा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हवाई जहाज से यात्रा का विकल्प भी चुन सकेंगे। यदि कर्मचारी हवाई यात्रा नहीं करना चाहते, तो वे प्रथम श्रेणी में रेल यात्रा कर सकते हैं, जो कि पहले केवल सेकंड एसी तक सीमित थी। इसके अलावा, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अब तृतीय एसी की सुविधा मिलेगी, जबकि पहले उन्हें केवल स्लीपर क्लास तक ही सीमित रहना पड़ता था।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
एलटीसी का लाभ उठाने के लिए अब कर्मचारियों को लंबा उपार्जित अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले जहां न्यूनतम 15 दिन का अवकाश आवश्यक था, अब इसे घटाकर सिर्फ 5 दिन कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को अपनी योजनाएं लचीले ढंग से बनाने में आसानी होगी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव और वित्त सचिव का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक सकारात्मक कदम है, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी और वे अपने परिवारों के साथ बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : दून से मसूरी की ऊंचाइयों तक, रोपवे बनाएगा रास्ता आसान






