अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, जयकारों से गूंज उठा धाम

On: April 30, 2025 10:09 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में आस्था और श्रद्धा की प्रतीक चारधाम यात्रा का शुभारंभ आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हो गया। परंपरा के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिवत रूप से खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु धामों में पहुंचे।

गंगोत्री धाम में बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में कपाटोद्घाटन हुआ। धाम के कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र “हर-हर गंगे” के जयकारों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर को लगभग 15 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। भक्तों ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गौरतलब है कि इस बार भी गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। साथ ही, गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए और देशवासियों को चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए लगातार सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

यमुनोत्री धाम में भी कपाट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। दोनों धामों के कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक उत्तराखंड में आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत चारधाम यात्रा का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment