त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामले में फरार आरोपी की नेपाल में तलाश, 25 हजार का इनाम घोषित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामले में फरार आरोपी की नेपाल में तलाश, 25 हजार का इनाम घोषित

On: December 28, 2025 5:56 AM
Follow Us:

त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की तलाश में सेलाकुई थाना पुलिस की एक टीम नेपाल रवाना हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में अब तक पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, यज्ञराज अवस्थी नेपाल के कंचनपुर जिले की झलारी नगर पालिका के कृष्णापुर क्षेत्र का निवासी है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नेपाल भाग गया है। इसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम नेपाल भेजी गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह घटना नौ दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में हुई थी, जब त्रिपुरा के रहने वाले छात्र इंजेल चकमा पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। बताया गया कि नशे की हालत में आरोपियों ने इंजेल और उसके भाई के साथ अभद्र व्यवहार किया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने धारदार हथियार और कड़े से हमला कर दिया। हमले में इंजेल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इंजेल चकमा के भाई माइकल चकमा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। माइकल चकमा वर्तमान में उत्तरांचल विश्वविद्यालय, प्रेमनगर में अध्ययनरत है, जबकि उसका भाई इंजेल चकमा जिज्ञासा विश्वविद्यालय, सेलाकुई का छात्र था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक आरोपी मणिपुर का निवासी भी शामिल है।

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि इंजेल चकमा की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है। फरार आरोपी यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और नेपाल में भी पुलिस टीम सक्रिय रूप से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, देहरादून में गिरकर 15 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का तापमान

​कुंजापुरी मेला विवाद: मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर जताई नाराजगी, शराब के आरोपों पर किया बड़ा खुलासा

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

​Chardham Yatra 2026: सर्दियों के लिए कब बंद होंगे गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट? जानिए पूरी तारीखें

Pithoragarh News

Pithoragarh News: नौलिंग बजैण मंदिर में 1008 दीपों का दीपदान, कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बढ़ाई भव्यता

Uttarakhand Politics

Uttarakhand Politics: क्या चुनाव से पहले BJP को लगेगा दूसरा झटका? हरक सिंह रावत के दावे से बढ़ी हलचल

Leave a Comment