Doon Prime News
tech

Realme GT Neo 5 हुआ लॉन्च, ये स्मार्टफोन सिर्फ 10मिनट में 100% चार्ज कर देता है, यहां जाने इसकी कीमत।

Realme GT Neo 5 को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को चीन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी खास बात तो ये है कि कंपनी ने इस हैंडसेट में दो चार्जिंग वेरिएंट पेश किए हैं। एक में 150W फास्ट चार्जिंग दी गई है जबकि दूसरे में 240W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में 1.5k डिस्प्ले दिया हैं। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें Sony IMX890 मेन कैमरा सेंसर मौजूद है और यह Turbo RAW फीचर के साथ आता है। फोन की कीमत और सभी स्पेक्स की पूरी जानकारी के बारे में आपको बताते है।

Realme GT Neo 5 प्राइस और उपलब्धता

Realme GT Neo 5 को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है जिसमें पर्पल फैंटेसी, सैंक्चुरी व्हाइट और झोऊ येही (ब्लैक) कलर वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। फोन में दो चार्जिंग वेरिएंट्स मिलते हैं। पहले में 150W फास्ट चार्जिंग दी है जबकि दूसरे में 240W फास्ट चार्जिंग देखने को मिलती है। 240W फास्ट चार्जिंग वाले मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत CNY 3,199 (यानी 39,000 रुपये) है। इसमें 16GB रैम और 256 GB स्टोरेज दी गई है। इसका एक वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ मिलता है। जिसकी कीमत CNY 3,499 (यानी 42,600 रुपये) है। Realme GT Neo 5 150W चार्जिंग वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (यानी 30,400 रुपये) में आता है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं इसका 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,900 रुपये) में आता है। जबकि 16 GB रैम और 256GB वेरिएंट CNY 2,899 (लगभग 35,200 रुपये)में आता है।

Realme GT Neo 5 के स्पेसिफिकेशंस Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक AMOLED पैनल है और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें 2772 x 1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह Android 13 आधारित Realme UI 4.0 स्क्रीन के साथ ऑपरेट करता है। फोन में NFC सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसके रियर में RGB LED दी है जो नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करती है। 20% से कम बैटरी रह जाने पर यह लाल चमकने लगती है।

प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होकर आता है। साथ में Adreno GPU 730 भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 MP का Sony IMX890 मेन सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में यह 16 MP कैमरा के साथ आता है।

240W मॉडल में 4,600mAh बैटरी दी गई है और 20V/12A एडेप्टर भी इसके साथ कंपनी ने उपलब्ध करवाया है। इसके लिए कहा गया है कि यह फोन को 0 से 20% केवल 80 सेकंड में, 0 से 50% केवल 4 मिनट में और 0 ms 100% केवल 10 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 150W वेरिंएट में 5,000mAh बैटरी दी गई है और इसके साथ 20V/8A एडेप्टर दिया गया है। फोन में VOOC और SuperVOOC चार्ज का सपोर्ट भी दिया गया है।

Related posts

Jio का यह प्लान Airtel, BSNL पर बड़ा भारी आप भी पा सकते हैं कम कीमत में सुपर फास्ट इंटरनेट स्पीड, जानिए क्या है इसके फायदे

doonprimenews

iPhone 14 की Launch Date हुई Confirm, देखिए कब शुरू होगी Sale और क्या होगी इसकी कीमत!

doonprimenews

IAS टीना डाबी जिस Toyota Innova Crysta G को करती हैं इस्तेमाल, उसकी बुकिंग हुई बंद जाने क्या है कारण

doonprimenews

Leave a Comment