अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, बिहार-बंगाल की महिलाएं बरामद, छह गिरफ्तार

On: June 29, 2025 11:46 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने शनिवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में पुलिस ने तीन महिलाओं, दो पुरुषों और गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोग बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए AHTU प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद AHTU और कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने देर रात गेस्ट हाउस में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि गेस्ट हाउस का संचालन एक संगठित गिरोह द्वारा किया जा रहा था, जो महिलाओं को अन्य राज्यों से बुलाकर देह व्यापार में शामिल करता था।

गिरफ्तार आरोपियों में गेस्ट हाउस का मैनेजर तापस शाहू (निवासी पूर्व मिदनापुर, पश्चिम बंगाल), कमलेश साहनी, निक्का देवी, संजीत कुमार, गुल्ली देवी (सभी निवासी बिहार) और मनु गुरुंग (निवासी जलपाइगुड़ी, बंगाल; वर्तमान निवासी प्रेमनगर, देहरादून) शामिल हैं। इनके विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मैनेजर तापस शाहू ने पूछताछ में बताया कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत (निवासी चमोली) के नाम पर लीज पर लिया गया था। नरेंद्र सिंह के निर्देश पर ही गेस्ट हाउस में बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सेवा दी जाती थी। मैनेजर ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर महिलाओं की जानकारी देता और कमीशन लेकर गेस्ट हाउस बुलाता था।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच गहराई से की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment