अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी ने किया उत्तरकाशी का दौरा, स्यानाचट्टी में प्रभावित परिवारों से मिले

On: August 27, 2025 11:29 AM
Follow Us:

देहरादून/उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला इन दिनों प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। जिले के धराली और स्यानाचट्टी क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। सीएम धामी ने स्यानाचट्टी पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत और बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मानसून सीजन में उत्तराखंड को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने थराली, पौड़ी और पिथौरागढ़ जैसे जिलों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य के कई हिस्सों में आपदा ने कहर बरपाया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार लगातार आपदा की स्थिति का आकलन कर रही है और वैज्ञानिक संस्थान भी आपदाओं के कारणों का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि भविष्य में रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

सीएम धामी ने कहा कि वे खुद उन सभी स्थानों पर पहुंच रहे हैं जहां आपदा का असर सबसे ज्यादा हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संघर्षों से गहरा नाता रहा है और सभी को मिलकर इस चुनौती से लड़ना होगा। सरकार युद्धस्तर पर आपदाओं से निपटने की कोशिश कर रही है और समय-समय पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही, प्रभावित परिवारों की मदद को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पीड़ित परिवारों को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जा रही है।

इधर, उत्तरकाशी के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज गति से जारी है। धराली-हर्षिल क्षेत्र में आपदा के बाद प्रशासन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से एमआई-17 और मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से लगातार राशन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री भेज रहा है। जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों तक समय पर मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

यह भी पढें- Uttarakhand :सहारनपुर से आई कार ने बढ़ाया विवाद, वन विभाग के बीट सहायक से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Comment