अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Punjab national bank देहरादून जोन द्वारा रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले को Punjab national bank की ओर से मिला 30 लाख रूपए का चेक

On: February 18, 2022 9:10 AM
Follow Us:

आज दिनांक 18 फरवरी, 2022 को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की उपस्थिति में  संजय काण्डपाल, जोनल मैनेजर, Punjab national bank देहरादून जोन द्वारा रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनपद रूद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार की पत्नी रानी भारद्वाज को की ओर से 30 लाख रूपए का चेक दिया गया।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखण्ड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अन्तर्गत जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन Punjab national bank में आहरित हो रहा है उनको रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 13 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

पुलिस सैलरी पैकज के अन्तर्गत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था। वर्ष 2021 में एम.ओ.यू. का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रूपए कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 से अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 07 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 20 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment