अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में 90 लाख रुपये से पार्कों का कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा नया स्वरूप

On: January 5, 2026 5:41 AM
Follow Us:

राजधानी देहरादून को हरित, स्वच्छ और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार सक्रिय कदम उठा रहा है। इसी क्रम में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में दो पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिस पर लगभग 90 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पहल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

रविवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए कॉलोनी, चंदर रोड, डालनवाला स्थित सामुदायिक भवन के पास प्रस्तावित नए पार्क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और एमडीडीए के अधिकारी भी उपस्थित रहे। पार्क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह पार्क बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। पार्क में पैदल चलने के लिए पाथवे, हरित पट्टिकाएं, बैठने की समुचित व्यवस्था और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग यहां समय बिता सकें और स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकें।

एमडीडीए अधिकारियों ने जानकारी दी कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू कॉलोनी स्थित पार्क का विकास कार्य पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। इस पार्क में फुटपाथों का निर्माण, व्यापक स्तर पर पौधारोपण, मंच (स्टेज) का निर्माण, पेंटिंग वर्क और मैदान में उच्च गुणवत्ता वाली घास लगाई गई है। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष महत्व दिया गया है, ताकि शहरी क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाया जा सके।

हरियाली और स्वस्थ जीवन की दिशा में मजबूत पहल: उमेश शर्मा ‘काऊ’

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को समान महत्व दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में पार्क न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक जीवन को भी सशक्त बनाते हैं। एमडीडीए द्वारा किए जा रहे ये कार्य रायपुर विधानसभा क्षेत्र को एक नई पहचान देने में सहायक सिद्ध होंगे।

हरित अधोसंरचना पर विशेष जोर: बंशीधर तिवारी

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण मुख्यमंत्री के हरित विकास विजन के अनुरूप पर्यावरण अनुकूल अधोसंरचना विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पार्क केवल मनोरंजन के स्थल नहीं होते, बल्कि वे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम हैं। आने वाले समय में ये पार्क शहरी हरियाली की मजबूत नींव साबित होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्कों के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

Leave a Comment