अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रधानमंत्री नवीनचंद्र राम गुलाम आज देहरादून पहुंचेंगे, राज्य के विभिन्न स्थलों का करेंगे अवलोकन।

On: September 12, 2025 8:28 AM
Follow Us:

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम आज चार दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह दोपहर करीब 2:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर आगमन करेंगे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। दोनों देशों के सपने एक जैसे हैं। उन्होंने बताया कि मॉरीशस में यूपीआई और रूपे कार्ड की शुरुआत हो चुकी है और अब स्थानीय मुद्रा में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दोनों देशों के बीच सात महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए। साथ ही भारत ने मॉरीशस के लिए 680 मिलियन डॉलर (लगभग 6000 करोड़ रुपये) का विशेष आर्थिक पैकेज भी घोषित किया, जो मॉरीशस के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य क्षेत्र सुधार और रोजगार सृजन में उपयोग होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि इस वर्ष शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मनाई जा रही है, जिन्होंने भारत-मॉरीशस संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी केवल सहायता नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा भविष्य में निवेश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment