Doon Prime News
nation

अब हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

देहरादूनः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस की नेता और हरक सिंह रावत को बहु अनुकृति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।पिछले लंबे समय से यह कयास लगाया जा रहा था की अनुकृति गुसाईं कांग्रेस छोड़ सकती हैं। वहीं अब उन्होंने यह फैसला ले लिया है।

यह भी पढ़े – नशे में पिस्टल लहराकर दिखायी दबंगई, गिरफ्तार

अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस के लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं अनुकृति को कांग्रेस का भविष्य माना जाता था। कांग्रेस की इस युवा तेज तर्रार नेता की इस्तीफे से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

Related posts

आज ISC कक्षा 12वीं के परिणाम हो सकते हैं घोषित, छात्र -छात्राएं ऐसे करें परिणाम चेक

doonprimenews

रक्षा मंत्रालय की टीम ने रुड़की बीईजी से सेना के अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी महिला एजेंट को दिया करता था सेना की गोपनीय जानकारी

doonprimenews

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी, 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का पलड़ा है भारी।

doonprimenews

Leave a Comment