Demo

बड़ी खबर मोदी सरकार ने आम लोगों को तोहफा दिया है। आज मई महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है।

जी हां,कंपनियों ने सिलेंडर पर 20 रुपये कम किये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट 1 मई 2024 से लागू कर दिए गए हैं।

बता दें की दिल्ली में दाम अब 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 20 रुपए तक कम हुए। अब यहां सिलेंडर 1859 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 19 रुपए कम होकर 1698.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपए का हो गया है।

Share.
Leave A Reply