Doon Prime News
nation

Big Breaking- नशे का टीका लगाने से रोकने पर 2 परिवारों में हुई खूनी झड़प, झड़प में 6 लोगों के घायल होने की खबर आई सामने

आज की बड़ी खबर आ रही सामने. बता दें कि Moga district के Village Roli में नशे का टीका लगाने से रोकने पर 2 परिवारों में हुई खूनी झड़प में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना CCTV में कैद हो गई। हरबंस सिंह नामक युवक का गांव में सैलून है। सैलून में गांव का ही मंगल सिंह चिट्टे का टीका लगाता था। सोमवार को मंगल सिंह हरबंस सिंह के सैलून पहुंचा और नशे का टीका लगा रहा था। इस पर हरबंस सिंह के मना किया तो उस पर ईंट से हमला कर दिया।

बता दें कि इसी बात पर दोनों युवकों के परिवार भिड़ पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लाठी और तलवारें चलीं। दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हैं। सभी को मोगा के Civil Hospital में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मंगल सिंह ने कहा कि वह चिट्टे का टीका लगाता है।

साथ ही वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। अस्पताल में भर्ती हरबंस सिंह ने बताया कि मंगल सिंह अक्सर चिट्टे का नशा करने उसकी दुकान में आता था। विरोध करने पर गाली गलौज करता था। सोमवार को मंगल सिंह सैलून में आकर चिट्टे का टीका लगाने लगा। इस पर उसे धक्का मारकर बाहर निकाल दिया तो उसके हाथ से टीका नीचे गिर गया। इसके बाद उसने एक ईंट से हमला कर सैलून का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद उसके भाई ने तलवार से हमला कर मेरे भाई और भतीजे को घायल कर दिया।

साथ ही वहीं अस्पताल में भर्ती मंगल सिंह ने बताया कि बाल काटने के लिए हरबंस सिंह के सैलून गया था। वहां पर किसी बात पर बहस हो गई और उसे सैलून के अंदर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागने की कोशिश की तो बाहर भी पीटना शुरू कर दिया। उनकी माता और भाई छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। उनकी माता और भाई घायल हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करी ऐसी घोषणा, आम आदमी को लगने वाला एक बार फिर झटका

doonprimenews

अरुणाचल प्रदेश में IAF का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

Big Breaking- जहर पीकर दो किसानों (Farmers) ने की खुदकुशी, कर्ज ने निगल ली दो किसानों की जिंदगियां

doonprimenews

Leave a Comment