अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कल से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा एमआई-17 हेलिकॉप्टर

On: May 2, 2025 6:05 AM
Follow Us:

देहरादून: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से जौलीग्रांट हेलिपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार सुबह करीब 7 बजे पहले जत्थे के रूप में 20 श्रद्धालु इन दो पवित्र धामों के लिए रवाना होंगे।

रुद्राक्ष एविएशन द्वारा संचालित इस सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का एमआई-17 हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच चुका है और उड़ान से जुड़ी सभी तकनीकी व्यवस्थाएं भी पूरी कर दी गई हैं। हेलिपैड क्षेत्र में बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी उपकरणों की तैनाती और अन्य आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं।

रुद्राक्ष एविएशन के प्रबंधक पी.के. छाबरी ने जानकारी दी कि कंपनी की योजना प्रतिदिन दो राउंड ट्रिप करने की है। पहले जत्थे के दर्शन के बाद वही श्रद्धालु लौटकर आएंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने दो प्रकार के पैकेज तैयार किए हैं—एक दिन में दर्शन कर लौटने वाला पैकेज और दूसरा, जिसमें रात के विश्राम की व्यवस्था भी शामिल है।

श्रद्धालुओं में इस सेवा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी ने अभी तक 20 जून तक की 80 प्रतिशत बुकिंग पूरी कर ली है। उम्मीद है कि यह सेवा विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और सीमित समय में दर्शन की इच्छा रखने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rampur Tiraha Kand 32nd anniversary as CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to Uttarakhand movement martyrs

Rampur Tiraha Kand: 32वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- शहीदों के सपनों का बनाएंगे उत्तराखंड

​Roorkee Accident News: मलकपुर चुंगी पर नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

​Uttarakhand Statehood Martyrs: देहरादून में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​DBS College Student Clash: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर मारपीट और अपहरण का आरोप

​”महा वीकेंड” पर पर्यटकों की भारी भीड़ से मसूरी पैक: लंबा जाम लगा, देहरादून पुलिस ने जारी किया Mussoorie Traffic Plan

​Lucknow Murder Case: 17 साल के नाबालिग ने रिंच से वार कर ली मां की जान, फिर पुलिस को कॉल कर बोला- ‘मर्डर कर दिया है, आ जाओ’

Leave a Comment