अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में बड़ा फर्जीवाड़ा: जिंदा लोगों को मृतक दिखाकर हड़पे लाखों

On: January 15, 2026 9:00 AM
Follow Us:

हरिद्वार में सरकारी योजना के तहत बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। पंजीकृत श्रमिकों को फर्जी ढंग से मृतक दिखाकर दो-दो लाख रुपये हड़प लिए गए। अधिकांश मामला ब्लॉक बहादराबाद में सामने आया है। जांच में पता चला है कि इस फर्जीवाड़े में श्रम विभाग के अधिकारियों और केंद्रों की मिलीभगत भी शामिल हो सकती है।
उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत मृतक श्रमिकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके लिए परिजन श्रमिक सुविधा केंद्र से आवेदन करते हैं, जिसे श्रम प्रवर्तन अधिकारी या पंजीकरण अधिकारी अनुमोदित कर डीबीटी के माध्यम से आश्रित के बैंक खाते में भेजते हैं।
जानकारी के अनुसार, फर्जीवाड़ा सितंबर में शुरू हुआ। ग्राम बादशाहपुर और नसीरपुर कलां में दो पुरुष श्रमिकों को मृतक दिखाकर राशि हड़प ली गई। इसके बाद नई कुंडी बिशनपुर और खाला टीरा में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की गई। जांच में यह संख्या सौ से अधिक तक पहुँच सकती है।
उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने बताया कि मौखिक शिकायत मिलते ही विभाग ने खुद जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने इसे गंभीर मामला बताया और कहा कि मुख्यमंत्री से भी मामले को उठाया जाएगा, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से छिनी जिम्मेदारी

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

Leave a Comment