लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया समर्थन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया समर्थन

On: March 30, 2025 11:08 AM
Follow Us:

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हाल ही में हुई दुर्घटना के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी समर्थन मिला, जो धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई।

कांग्रेस का कहना है कि यह टोल प्लाजा हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में बना है, जहां अक्सर हाथी और अन्य वन्यजीवों का आवागमन रहता है। इससे सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इससे पहले, टोल प्लाजा को हटवाने की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस भवन, रेलवे रोड में एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए ट्रांसपोर्टरों से समर्थन मांगा था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, शैलेंद्र बिष्ट, भगवान सिंह पंवार, राकेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, वैशाख सिंह पयाल, ललित मोहन मिश्रा, सनी प्रजापति, हिमांशु जाटव, मदन शर्मा, बृजभूषण बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, मनीष जाटव, रणधीर सिंह मौर्य, सुमित चौहान, आदित्य झा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढें- Breaking News:ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पट्टी से उतरे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, देहरादून में गिरकर 15 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का तापमान

​कुंजापुरी मेला विवाद: मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर जताई नाराजगी, शराब के आरोपों पर किया बड़ा खुलासा

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

​Chardham Yatra 2026: सर्दियों के लिए कब बंद होंगे गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट? जानिए पूरी तारीखें

Pithoragarh News

Pithoragarh News: नौलिंग बजैण मंदिर में 1008 दीपों का दीपदान, कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बढ़ाई भव्यता

Uttarakhand Politics

Uttarakhand Politics: क्या चुनाव से पहले BJP को लगेगा दूसरा झटका? हरक सिंह रावत के दावे से बढ़ी हलचल

Leave a Comment