अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

काशीपुर ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस पर बवाल: मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश, दंगाइयों से ही वसूली जाएगी नुकसान की भरपाई

On: September 24, 2025 10:55 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के काशीपुर में बिना अनुमति निकाले गए ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस के दौरान हुए उपद्रव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि इस तरह की अराजक घटनाओं को राज्य में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दंगाइयों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को जो क्षति पहुंचाई गई है, उसकी भरपाई दोषियों से ही कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड पर आयोजित जीएसटी जागरूकता अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि दंगारोधी कानून के तहत वसूली की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपद्रव फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।

उक्त मामले में पुलिस अब तक 500 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। समाजवादी पार्टी नेता नदीम अख्तर सहित सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सपा नेता हनीफ गांधी और दानिश चौधरी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि रविवार देर रात मोहल्ला अलीखां क्षेत्र में जब पुलिस ने बिना अनुमति निकाले जा रहे जुलूस को रोकने का प्रयास किया, तो भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और उपद्रवियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढें- हल्द्वानी में बड़ा खुलासा, कानूनगो असरफ अली घर से निपटा रहा था तहसील का काम; कमिश्नर की छापेमारी में मिलीं सरकारी फाइलें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment