Doon Prime News
jyotish

धनतेरस और छोटी दिवाली में बाजारों में दिखाई दी चकाचौंध, यहाँ जाने क्या होगा आज लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहर्त

द्रोणनगरी में प्रकाश पर्व दिवाली से एक दिन पहले रविवार को छोटी दिवाली मनाई गई। रविवार को धनतेरस के साथ छोटी दिवाली का पर्व शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। वहीं, शहर में खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। रंग बिरंगी झालरों से दुकानें सजी रहीं।


आपको बता दें की आज यानी सोमवार को बड़ी दिवाली को लेकर लोगों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल है। सुबह लोगों ने घरों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्योतिषाचार्यों ने जानकारी दी कि हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना पूजा-पाठ, अनुष्ठान और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस महीने हिंदुओं का खास त्योहार दिवाली है।


बता दें की दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि दिवाली इस साल 24 अक्तूबर (आज) को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक , ये पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
वहीं सायंकाल करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक मुहूर्त रहेगा, जबकि रात्रि मुहूर्त रात करीब साढ़े 10 बजे से रात 12:05 तक रहेगा।

यह भी पढ़े –दिवाली के मौके पर परिवहन निगम ने ली राहत की सांस , एक दिन में की रिकॉर्ड 2.62करोड़ रूपये की कमाई

बताया कि दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नई प्रतिमाओं का पूजन किया जाता है।दिवाली पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और भाई दूज के साथ दिवाली खत्म होती है।


दिवाली की रात में प्रज्ज्वलित होने वाले दीपक अमावस्या की अंधेरी रात को प्रकाशमय कर देते हैं। इस पर्व से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं।

Related posts

Surya Grahan 2022 : इस दिन होगा सूर्य ग्रहण, ये तीन राशि वाले रहे सावधान,भूलकर भी ना करें ये काम

doonprimenews

कल लगेगा कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा चंद्रग्रहण, जाने कब शुरू होगा चंद्रग्रहण क्या होगा सूतक का समय, ग्रहणकाल के दौरान किन -किन बातों का रखे ध्यान

doonprimenews

 आज इन राशियो को मेष, वृषभ और वृश्च

doonprimenews

Leave a Comment