अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, 87 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण तीन दिन में पूरा

On: May 2, 2025 11:24 AM
Follow Us:

देहरादून, 2 मई 2025 (सूचना विभाग): देहरादून जिले में जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार की वर्षों पुरानी योजना को अब नया जीवन मिल गया है। जिला प्रशासन ने सिर्फ तीन दिनों में 87 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर इस लंबे समय से अटकी हुई योजना को आगे बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में इस विषय पर एक अहम बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट को जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नक्शे पर लाने के लिए पूरी गंभीरता और तेजी से काम करें। डीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों का सत्यापन और उनके मुआवजे का निर्धारण पहले ही हो चुका है, जिससे आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट नहीं रहेगी।बैठक में यह भी बताया गया कि एयरपोर्ट विस्तार से जुड़े भूमि अधिग्रहण का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रक्रिया में 43 परिवार और 93 काश्तकार प्रभावित हो रहे हैं। कुछ छोटे प्लॉट भी हैं, जिनकी रजिस्ट्री पिछले तीन वर्षों में हुई थी – उसका ब्योरा एसडीएम डोईवाला से मांगा गया है। प्रभावित लोगों द्वारा बाजार मूल्य पर मुआवजा मांगे जाने पर एक समिति गठित की गई है, जिसमें एसडीएम डोईवाला और सब-रजिस्ट्रार को शामिल किया गया है। यह समिति रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही “भूमि के बदले भूमि” की मांग पर भी अधिकारियों को नियमों के अनुसार रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएम ने एसडीएम और एसएलओ को अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बैठक में एसएलओ स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें;*उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए व्यापक दिशा-निर्देश*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rampur Tiraha Kand 32nd anniversary as CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to Uttarakhand movement martyrs

Rampur Tiraha Kand: 32वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- शहीदों के सपनों का बनाएंगे उत्तराखंड

​Roorkee Accident News: मलकपुर चुंगी पर नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

​Uttarakhand Statehood Martyrs: देहरादून में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​DBS College Student Clash: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर मारपीट और अपहरण का आरोप

​”महा वीकेंड” पर पर्यटकों की भारी भीड़ से मसूरी पैक: लंबा जाम लगा, देहरादून पुलिस ने जारी किया Mussoorie Traffic Plan

​Lucknow Murder Case: 17 साल के नाबालिग ने रिंच से वार कर ली मां की जान, फिर पुलिस को कॉल कर बोला- ‘मर्डर कर दिया है, आ जाओ’

Leave a Comment