अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव ने की सख्त पहल, सभी विभागों को तालमेल से कार्य करने के निर्देश

On: May 31, 2025 7:05 AM
Follow Us:

देहरादून की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यातायात प्रबंधन योजना को आपसी समन्वय के साथ जमीन पर उतारा जाए। चौराहों के पुनर्निर्माण, यातायात नियमों के सख्त पालन और अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि शहर में नए पार्किंग स्थलों की पहचान की जाए, और भविष्य में ट्रैफिक दबाव को देखते हुए योजना तैयार की जाए। उन्होंने एमडीडीए को आढ़त बाजार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए। प्लॉट आवंटन, चौड़ीकरण की डीपीआर और शिफ्टिंग कैलेंडर को प्राथमिकता से लागू करने की बात कही गई।

शहर के शॉपिंग मॉल्स और वाणिज्यिक परिसरों द्वारा पार्किंग का सही उपयोग न करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने और यूटिलिटी लाइनों की शिफ्टिंग के लिए भी संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने यह भी सुझाव दिया कि शहरवासियों और बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए देहरादून में एक आधुनिक ‘यातायात पार्क’ का निर्माण किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डीएम सविन बंसल, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : भोपाल में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 15 हजार महिलाएं बनीं शक्ति का प्रतीक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment