अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

थराली में निर्माणाधीन वैली ब्रिज भरभरा कर टूटा, उठे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

On: June 4, 2025 7:42 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के थराली तहसील के रतगांव में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान का वैली ब्रिज अचानक टूटकर ढह गया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बीते एक महीने से इस पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन एक झटके में हुए इस हादसे ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इतना बड़ा निर्माण कार्य एक अनुभवहीन ठेकेदार को सौंप दिया गया, जिसने गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की। उनका कहना है कि निर्माण में लापरवाही और तकनीकी कमजोरी के चलते यह हादसा हुआ। सौभाग्य से हादसे के समय कोई मजदूर पुल पर मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जान-माल की हानि हो सकती थी।

विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।

यह भी पढ़ें : श्रीनगर बस अड्डे पर देर रात हंगामा: सिख यात्री ने तलवार से किया हमला, वीडियो वायरल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Leave a Comment