श्रीनगर बस अड्डे पर देर रात हंगामा: सिख यात्री ने तलवार से किया हमला, वीडियो वायरल, जाने पूरा मामला - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

श्रीनगर बस अड्डे पर देर रात हंगामा: सिख यात्री ने तलवार से किया हमला, वीडियो वायरल, जाने पूरा मामला

On: June 4, 2025 7:43 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में सोमवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय युवकों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मामला इतना बिगड़ गया कि श्रद्धालुओं ने तलवारें निकालकर हमला कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

विवाद की वजह बनी आपसी कहासुनी

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे के आसपास जब कुछ श्रद्धालु बाइक से हेमकुंड साहिब की ओर जा रहे थे, तो श्रीनगर में स्थानीय युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवाओं द्वारा की गई टिप्पणी पर श्रद्धालु भड़क गए और दोनों पक्षों में बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी बुलाया गया। पुलिस ने तलवार से हमला करने वाले पांच श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों द्वारा हाईवे जाम किए जाने पर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

एसएसपी पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि –

“मामले को रात में ही शांत करा दिया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है और सभी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की हिंसा, विवाद या उन्माद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा का प्रमुख मार्ग है श्रीनगर

श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक प्रमुख नगर है, जो चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य मार्ग पर पड़ता है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु यात्रा करते हैं, इसलिए यह इलाका संवेदनशील माना जाता है। इस प्रकार की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की सुगमता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है

पुलिस के अनुसार इस समय क्षेत्र में शांति है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु और स्थानीय लोग संयम बरतें और यात्रा मार्ग पर सौहार्द बनाए रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment