अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में मूसलधार बारिश से चंडी पुल की एप्रोच रोड धंसी, ट्रैफिक रूट बदला, गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर पार, अलर्ट जारी

On: August 12, 2025 8:53 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जारी भारी बारिश ने अब मैदानी क्षेत्रों में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। हरिद्वार में मंगलवार को लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। देर रात से जारी मूसलधार बारिश के चलते चंडी पुल की एप्रोच रोड धंस गई, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन ने एहतियातन ट्रैफिक को नए पुल से डायवर्ट कर दिया।

बारिश के चलते हरिद्वार की कई सड़कें जलमग्न हो गईं, वहीं जगह-जगह भू-धंसाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भी भू-धंसाव हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। दूसरी ओर, भारी जलभराव से चंद्राचार्य चौक, कनखल और ज्वालापुर के बाजार प्रभावित हुए, जहां कई वाहन पानी में फंस गए और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्यामपुर थाने के प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चंडी पुल का एप्रोच मार्ग धंसने के कारण ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, बाद में वाहनों को वन-वे मार्ग से निकाला गया।

लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर गया है। मंगलवार को गंगा 293.10 मीटर पर बह रही थी, जबकि चेतावनी स्तर 293 मीटर और खतरे का स्तर 294 मीटर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सब डिवीजन ऑफिसर भारत भूषण के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा अपने चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है और तराई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गंगा से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

भीमगोड़ा बैराज पर सिंचाई विभाग के अधिकारी जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर अपडेट जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है। इस बीच, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में मौजूद रहने और बाढ़ चौकियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से नदी तटीय इलाकों से दूर रहने और केवल निर्धारित स्थलों पर ही स्नान करने की अपील की है।

यह भी पढें- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देहरादून में आवारा व आक्रामक कुत्तों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment