अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में जालसाजी का बड़ा मामला: किरायेदार ने मालिक की जमीन फर्जी दस्तावेजों से 85 लाख में बेची

On: August 8, 2025 5:46 AM
Follow Us:

देहरादून के कांवली क्षेत्र में जालसाजी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वर्कशॉप संचालक ने अपने ही मकान मालिक की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 85 लाख रुपये में बेच दी। आरोपी किरायेदार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

रेसकोर्स निवासी पीड़ित सुनील कुमार ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कांवली में रहने वाला अंकुर कुमार, जो मूल रूप से जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल सीमाद्वार स्थित ऋषि विहार की गोकुलधाम सोसाइटी में रहता है, लंबे समय से राणावत मोटर्स नाम से एक वर्कशॉप चला रहा था। यह वर्कशॉप किराए की जमीन पर संचालित हो रही थी।

सुनील कुमार ने बताया कि वे अक्सर अपनी गाड़ी की सर्विसिंग के लिए उसी वर्कशॉप में जाते थे। इस दौरान वर्कशॉप संचालक अंकुर कुमार से उनकी जान-पहचान हो गई। कुछ समय पहले उन्होंने जमीन खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर अंकुर ने उन्हें भरोसे में लेते हुए कहा कि जिस जमीन पर वह वर्कशॉप चला रहा है, उसके मालिक उस भूमि को बेचना चाहते हैं।

आरोपी ने 85 लाख रुपये में सौदे की बात कही और 11 लाख रुपये टोकन मनी के तौर पर अपने खाते में मंगवा लिए। इसके बाद उसने कथित तौर पर जमीन मालिक के नाम का एक और बैंक खाता नंबर देकर उसमें बाकी 74 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। बाद में पता चला कि वह खाता भी आरोपी के ही नियंत्रण में था।

कुछ दिनों बाद जब सुनील कुमार दस्तावेज लेने के लिए वर्कशॉप पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। जब वे उसके घर पहुंचे तो बताया गया कि वह कहीं बाहर चला गया है। संदेह होने पर जब उन्होंने असली जमीन मालिक से संपर्क किया तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जमीन मालिक ने न तो अपनी भूमि बेची थी और न ही उनके खाते में कोई धनराशि आई थी।

मामले की गहराई से जांच करने पर सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री सुनील कुमार के नाम कराई थी और पूरी रकम खुद हड़प ली। बसंत विहार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जीवाड़े की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

यह भी पढें- रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment