अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए वजह

On: July 17, 2025 12:09 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गुरुवार को अचानक अपने सहयोगियों के साथ राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। दरअसल, करन माहरा राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार को पद से हटाने सहित अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन कई दिनों तक समय नहीं मिलने पर नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

करन माहरा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना और अन्य कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुए। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से राजभवन के सामने बैठकर विरोध दर्ज कराया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धरने पर बैठे नेताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयुक्त पर असंवैधानिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि निर्वाचन आयुक्त ने उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम की धारा 9 की उपधारा 6 और 7 का उल्लंघन करते हुए पत्र जारी किया, जो संविधान के अनुरूप नहीं है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार राज्यपाल से मिलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मुलाकात का समय नहीं मिलने से नेतृत्व ने आंदोलन का रास्ता चुना।

धरने के दौरान करन माहरा ने कहा, “हम पिछले चार दिनों से राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं, ताकि राज्य निर्वाचन आयुक्त के असंवैधानिक रवैये की शिकायत कर सकें, लेकिन हमें अनदेखा किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल ही निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति करते हैं और इसीलिए उनकी बर्खास्तगी की मांग उन्हीं के सामने रखी जा सकती है।

करन माहरा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार निर्वाचन आयुक्त से संविधान विरोधी कार्य करवा रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और उनका उद्देश्य सिर्फ राज्यपाल का ध्यान संवैधानिक अनियमितताओं की ओर आकर्षित करना है।

कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए यह लड़ाई जरूरी है।

यह भी पढें- हरिद्वार: सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, बोले- शिवभक्तों की सेवा, भोलेनाथ की सेवा के समान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment