अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून : अलोरा बेकरी में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

On: March 22, 2025 7:20 AM
Follow Us:
देहरादून के राजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित एलोरास बेकरी की दोनों दुकानों में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में बेकरी के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

आग से बेकरी और आसपास की दुकानें हुई राख

एलोरास बेकरी के प्रबंधक महिपाल ने बताया कि घटना देर रात की है, जब अचानक दुकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया और बगल की दो अन्य दुकानों तक फैल गई। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पांच गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तब तक बेकरी में रखा सारा सामान जल चुका था। आसपास की दुकानों को भी इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है।

1953 से अब तक की पहचान को लगा झटका

गौरतलब है कि एलोरास बेकरी की स्थापना 1953 में कृष्ण लाल गुलाटी द्वारा की गई थी। राजपुर रोड में एक छोटे से प्रतिष्ठान के रूप में शुरू हुई यह बेकरी आज देहरादून की सबसे प्रतिष्ठित बेकरी में से एक मानी जाती है। धीरे-धीरे इसकी कई शाखाएं खुलीं, जिनमें एलोरा मूवमेंट, मेल्टिंग मोमेंट्स और नेनीज बेकरी जैसी लोकप्रिय बेकरी शामिल हैं। लेकिन इस आगजनी ने सबसे पुराने प्रतिष्ठान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

इससे पहले भी आग की चपेट में आ चुकी है बेकरी

यह पहली बार नहीं है जब एलोरास बेकरी में आग लगी हो। अप्रैल 2022 में भी इसी प्रतिष्ठान में भीषण आग लग चुकी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था। तब भी दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

फिलहाल नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक बेकरी और आसपास की दुकानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग इस घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।

यह भी पढें- देहरादून: घर में रखे नौ सिलिंडर में धमाका, आग लगने से एक बच्चा झुलसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment