​Dehradun Crime News: व्यापारी की पत्नी का मुंह दबाकर कत्ल, 3:30 घंटे की CCTV फुटेज से खुलेगा मर्डर केस - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

​Dehradun Crime News: व्यापारी की पत्नी का मुंह दबाकर कत्ल, 3:30 घंटे की CCTV फुटेज से खुलेगा मर्डर केस

On: September 4, 2026 2:44 AM
Follow Us:
Dehradun Crime News Rekha Bansal Murder Case Investigation

​Dehradun Crime News के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पॉश इलाके डालनवाला से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंद्र रोड स्थित एमडीडीए कॉलोनी (MDDA Colony) में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात आरोपी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेखा बंसल की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारा वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के हाथ से सोने का कड़ा (कंगन) भी लूटकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है।

​सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी देहात जया बलोनी सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे लूट के इरादे से अंजाम दिया गया हत्याकांड मान रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

​Dehradun Crime News: घर पर अकेली थीं बुजुर्ग महिला रेखा बंसल

​मृतका रेखा बंसल के पति दिनेश बंसल देहरादून के डिस्पेंसरी रोड (गांधी स्कूल के पास) पर प्रसिद्ध किताबों की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर चले गए थे। दोपहर के समय रेखा बंसल घर में बिल्कुल अकेली थीं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं; जिनमें से एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि दूसरा बेटा कांवली रोड और बेटी डालनवाला क्षेत्र में ही निवास करती है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

​गुरुवार दोपहर को जब दिनेश बंसल ने अपनी पत्नी को फोन किया, तो कई बार घंटी बजने के बाद भी फोन नहीं उठा। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने तुरंत पड़ोसियों से संपर्क किया और उन्हें घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी जब घर के भीतर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए—रेखा बंसल बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई थीं।

​Dehradun Crime News: मुंह-नाक दबाकर हत्या, शरीर पर मिले खरोंच के निशान

​घटना की सूचना पर दिनेश बंसल और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम और अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि महिला के चेहरे और नाक पर खरोंच के निशान थे और उनके एक हाथ का सोने का कड़ा गायब था।

​एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने दोपहर के समय घर में प्रवेश कर बुजुर्ग महिला का मुंह और नाक कसकर दबाया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

​Dehradun Crime News: 3:30 घंटे की फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम

​पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक हत्या की यह वारदात दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच अंजाम दी गई है। चुकी पीड़ित परिवार के घर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, इसलिए पुलिस आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

​जांच टीम दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक (कुल 3 घंटे 30 मिनट) के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। इस निर्धारित समय सीमा के भीतर उस रास्ते से गुजरने वाले प्रत्येक पैदल यात्री और वाहन चालक से पुलिस पूछताछ करेगी।

​Dehradun Crime News: घनी आबादी के बावजूद किसी ने नहीं सुनी चीख-पुकार

​यह वारदात जिस इलाके में हुई, वह काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है। आसपास कई मकान बने हुए हैं और मृतका रेखा बंसल के पड़ोसियों के साथ काफी मधुर संबंध थे। पड़ोसियों का अक्सर उनके घर आना-जाना लगा रहता था। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस हत्या के दौरान किसी भी पड़ोसी को चीखने-चिल्लाने या संघर्ष की आवाज न सुनाई देना पुलिस के लिए भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

​इसी कारण पुलिस लूट के साथ-साथ किसी करीबी या परिचित की संलिप्तता की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO READ THIS:Fake Army Major Arrested Haldwani: AI से फर्जी मेजर बन लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला Gen Z गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ankita Bhandari Case 2026 showing her parents protesting at India Gate for justice, with Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi meeting the family.

Ankita Bhandari Case 2026: उम्रकैद के बाद भी क्यों न्याय की मांग? इंडिया गेट पर बैठे माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका

Uttarakhand High Court hearing on NIT Uttarakhand non-teaching staff promotions, salary levels and recruitment for 451 primary assistant teacher posts.

Uttarakhand High Court: नॉन-टीचिंग स्टाफ के प्रमोशन पर 9 महीने में फैसला, हाईकोर्ट ने 451 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के भी दिए निर्देश

​Anurag Dobhal के खिलाफ रायपुर थाने में नया मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Gopeshwar News: पत्नी की संदिग्ध मौत के गम में डूबा था परिवार, कमरे के अंदर गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों मिला पति

​Uttarakhand Gutkha Ban: जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम, धामी सरकार ने दांव पर लगाए 40 करोड़ रुपये के राजस्व

Leave a Comment