अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

होमगार्ड वर्दी खरीद घोटाला: सीएम धामी का सख्त रुख, DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच समिति गठित

On: January 24, 2026 8:08 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में होमगार्ड्स वर्दी खरीद घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। वर्दी सामग्री की खरीद में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और पारदर्शिता का पालन नहीं हुआ। इस संबंध में महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गई थी।
महानिदेशक की संस्तुति के आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित करने के साथ-साथ संयुक्त जांच समिति के गठन के आदेश दिए हैं, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा सके।
मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, अनियमितता या सरकारी धन के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Chief Minister Dhami flagged off the first batch, stating that this is a journey that unites the soul with the Supreme Soul.

Kailash Mansarovar Yatra 2026: मुख्यमंत्री धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाली यात्रा

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

Leave a Comment