देहरादून: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 2100 दीपों की रोशनी से दमकेगा घंटाघर, मेयर होंगे मुख्य अतिथि

हिंदू नववर्ष के स्वागत में घंटाघर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 2100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। महासंघ के उत्तराखंड संयोजक मंडल ने गुरुवार को नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नव संवत्सर के इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए समाज में आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देना है। शहरवासी इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल होकर दीप प्रज्वलन के साक्षी बनेंगे।

यह भी पढें- उत्तराखंड: जमीन धोखाधड़ी के मामले में स्वामी दिनेशानंद भारती गिरफ्तार, CM धामी पर की थी विवादित टिप्पणी

Leave a Comment