अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी: नशे में युवक ने दिव्यांग पेट्रोल पंप कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

On: January 16, 2026 11:27 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित गुरु नानक पेट्रोल पंप पर एक नशे में धुत युवक ने हवा भरने को लेकर दिव्यांग कर्मी मोहम्मद इस्तकार के साथ मारपीट की। युवक ने खराब वाल्व के कारण टायर में हवा सही से न भर पाने पर हमला कर दिया, जिससे कर्मी की गर्दन पर चोट आई। यह पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप की सीसीटीवी में कैद हो गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात दो युवक स्कूटी पर हवा भरने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे। इनमें से एक नशे में था। दिव्यांग कर्मी मो. इस्तकार ने टायर में हवा भर दी, लेकिन पीछे वाले टायर का वाल्व खराब होने के कारण हवा पूरी तरह नहीं भर पाई। इस पर नशे में युवक ने आपा खो दिया और कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। घायल कर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पेट्रोल पंप कर्मियों में घटना को लेकर गुस्सा है और उन्होंने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। पर्वतीय पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि क्षेत्र में अराजक तत्व खुलेआम दबंगई कर रहे हैं और उन्हें पुलिस का भय नहीं है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment