अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशीवासियों के लिए खुशखबरी: नए साल में मिल सकता है चिड़ियाघर का तोहफा

On: December 18, 2025 5:52 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी के लोगों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। नए साल में जनपद को चिड़ियाघर (जू) की सौगात मिल सकती है। जिला प्रशासन और उत्तरकाशी वन प्रभाग की ओर से की जा रही कोशिशें अगर सफल रहीं, तो जल्द ही इस दिशा में ठोस पहल देखने को मिलेगी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के बाद उत्तरकाशी वन प्रभाग ने चिड़ियाघर निर्माण से जुड़ी प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उप प्रभागीय वन अधिकारियों के माध्यम से संभावित भूमि का चयन किया जा रहा है, ताकि आगे प्रस्ताव तैयार किया जा सके।

गौरतलब है कि हिमालय की गोद में बसा उत्तरकाशी जिला जैव विविधता के लिहाज से बेहद समृद्ध है। यहां गंगा घाटी में देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान स्थित है, जबकि यमुना घाटी में गोविंद वन्यजीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है। इसके बावजूद जनपद में अब तक कोई भी चिड़ियाघर नहीं है।

यदि उत्तरकाशी में चिड़ियाघर का निर्माण होता है, तो यह न सिर्फ सरकार के लिए राजस्व का एक नया स्रोत बनेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी मनोरंजन का एक बेहतर केंद्र साबित होगा। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं में घायल हुए और रेस्क्यू कर लाए गए वन्यजीवों के लिए यह एक सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में भी कार्य करेगा, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार और देखभाल की जा सकेगी।

इस संबंध में उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत चिड़ियाघर निर्माण की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए साल्ड और बसूंगा क्षेत्र की ओर संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया गया है, हालांकि अभी तक एसडीओ स्तर से कोई अंतिम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि भूमि चयन के बाद शासन के माध्यम से केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उत्तरकाशी में चिड़ियाघर के निर्माण के लिए वन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रस्ताव तैयार कर उसे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा जाएगा। यदि यह योजना साकार होती है, तो इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को भी सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment